रांची। आगामी स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को राज्य के विभिन्न जिला मुख्यालयों में मंत्रियों द्वारा झंडोत्तोलन किया जाएगा। मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग (समन्वय) ने इस संबंध में औपचारिक निर्देश जारी कर दिए हैं। जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार पलामू में राधा कृष्ण किशोर,चाईबासा में दीपक बिरुवा,गुमला में चमरा लिंडा, गोड्डा में संजय प्रसाद यादव,जामताड़ा में इरफान अंसारी,देवघर में हफीजूल हसन,पाकुड़ में दीपिका पांडेय सिंह,बोकारो में योगेंद्र प्रसाद,गिरिडीह में सुदिव्य कुमार सोनू और लोहरदगा में शिल्पी नेहा तिर्की झंडोत्तोलन करेंगी। विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने संबंधित जिलों के उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों / पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे संबंधित मंत्रियों के साथ समन्वय बनाकर समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करें। राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को पूरी गरिमा, अनुशासन और सुव्यवस्थित तरीके से आयोजित करने पर विशेष बल दिया है।
आज खास
विशेष
