​मेदिनीनगर। पलामू पुलिस द्वारा जिले में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सफाया' के तहत पाटन थाना पुलिस को एक सफलता हाथ लगी है। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने पाटन थाना क्षेत्र के करार कला गांव से एक युवक को अवैध देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया है।

​पाटन थाना प्रभारी अनील विद्यार्थी ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशानुसार इलाके में लगातार छापेमारी और वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि करार खुर्द निवासी करण कुमार (23 वर्ष), पिता-सुनील राम, बेचने के उद्देश्य से अपने घर में अवैध हथियार छिपाकर रखे हुए है।

​सूचना के सत्यापन के बाद और वरीय अधिकारियों को सूचित करते हुए पुलिस टीम ने करण कुमार के घर पर छापेमारी की। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने घर में देसी कट्टा होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर कमरे में अलमारी के ऊपर रखा एक देसी कट्टा बरामद कर जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।