मधुपुर। मधुपुर थाना पुलिस ने गांधी चौक के समीप रेलवे के पुराने जर्जर क्वार्टर में छापेमारी कर 9.43 ग्राम ब्राउन शुगर और नकदी के साथ पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास से बरामद नकदी की राशि 8,600 रुपये बताई गई है। छापेमारी का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद ने किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दानिश अंसारी, बाबर अंसारी, मोहम्मद निसार, मोहम्मद राज और विशाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले में कुल सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों पर ब्राउन शुगर की अवैध खरीद-बिक्री, रखने और कारोबार में सहयोग करने का आरोप लगाया गया है। बरामद पदार्थ की जांच के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। मेडिकल जांच के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
आज खास
विशेष
