बोकारो । पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बोकारो जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में सेक्टर 4 स्थित गांधी स्मारक के समक्ष एक दिवसीय मार्च एवं सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह सत्याग्रह जिला अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।सत्याग्रह को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष जवाहर लाल माहथा ने कहा कि हल्द्वानी के मंच पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की गरिमामयी उपस्थिति को 'अपवित्र' बताना देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों और वंचित समाज का घोर अपमान है। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि यह घटिया कृत्य भारत के संविधान द्वारा स्थापित समानता, बंधुत्व, सामाजिक न्याय और मानवीय मूल्यों पर सीधा प्रहार है, जिसे कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश प्रवक्ता शकील अहमद अंसारी, जिला उपाध्यक्ष देवाशीष मंडल, राजकुमार विद्यार्थी, असीम शर्मा, जिला प्रवक्ता मनोज राय, मस्कूर आलम सिद्दीकी, जिला महासचिव शैलेन्द्र राय, नाजिर अंसारी, इश्तियाक अहमद, निवारण तिवारी, प्रदेश नेत्री आशा देवी, रीता देवी, स्नेहलता, जिला सचिव राजीव कुमार, दीपक शर्मा, तापस ओझा, प्रशांत बाउरी, राजेश बाउरी, बद्रे आलम, कन्हैया पांडे, रियाज परिन्दा और सुबोध कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
आज खास
विशेष
