जमशेदपुर: रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जुगसलाई स्थित ऋषि भवन में श्री राजस्थानी ब्राह्मण महिला संघ की ओर से तीन दिवसीय राखी मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार, आत्मनिर्भरता और उनके हुनर को मंच प्रदान करना है।
मेले का उद्घाटन श्री राजस्थानी ब्राह्मण संघ के अध्यक्ष बोदुराम सेवदा, संरक्षक महावीर प्रसाद चौबे, जनार्दन प्रसाद शर्मा, महासचिव कौशल किशोर जोशी, प्रकाश जोशी, काशी प्रसाद चौबे, दिलीप शर्मा और मनोज शर्मा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी एवं गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
तीन दिवसीय मेले में आकर्षक राखियों के साथ-साथ महिलाओं द्वारा तैयार किए गए हस्तनिर्मित एवं घरेलू उपयोग के विभिन्न उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। महिला संघ की सदस्यों ने मेले के सफल आयोजन में सक्रिय भूमिका निभाई।
इस अवसर पर निशा शर्मा, उषा शर्मा, प्रीति सेवदा, प्रीति शर्मा, सोनिका शर्मा, मीनू शर्मा, नूपुर शर्मा, रितु शर्मा सहित महिला संघ की अनेक सदस्य उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की जानकारी मीडिया प्रभारी गोविंद भारद्वाज ने दी।
