जैनामोड़। रांची में छात्रों पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में आहूत झारखंड बंद का जैनामोड़ में व्यापक असर देखने को मिला। सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता जैनामोड़ के प्रमुख चौक और बाजार क्षेत्र में सक्रिय रहे तथा दुकानदारों से बंद को सफल बनाने में सहयोग की अपील की।
बंद के दौरान जैनामोड़ बाजार की अधिकांश दुकानें बंद रहीं। वहीं, प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाने का प्रयास किया।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किया गया लाठीचार्ज अत्यंत निंदनीय है। छात्रों के सम्मान और न्याय की मांग को लेकर भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा।
बंद के दौरान जैनामोड़ में विक्रम गोस्वामी, अर्जुन सिंह, मनोज ठाकुर, जय नारायण मरांडी, मनोज सिंह, सुनील स्वर्णकार, कुमार प्रकाश, नंदकिशोर किस्कू, सतीश चंद्र राय, केदार महतो, कमल किशोर सिंह, दिनेश महतो, सुमित जायसवाल, राजेंद्र महतो, सुनील सिंह, मुकेश कुमार, अविनाश सिंह, नीरज साह, मुकेश चौधरी, रेनु सिन्हा, गोपाल हंसदा, कुणाल किशोर, शुभम सिंह, उत्तम मिश्रा, मनोज कुमार एवं वकील कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं की प्रमुख रूप से उपस्थिति रही।
