​रांची। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कई वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनके त्याग और बलिदान को नमन किया।

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 9 अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के नेतृत्व में शुरू हुए 'भारत छोड़ो आंदोलन' ने देशवासियों में आजादी का संकल्प भरा था। उन्होंने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से लोकतांत्रिक व धर्मनिरपेक्ष मूल्यों को मजबूत करने और शहीदों के सपनों का भारत बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सतीश पॉल मुंजनी, लाल किशोर नाथ शाहदेव सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।