​रांची। राज्य भर में 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों के चरणबद्ध आंदोलन के कारण मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों और श्रमिक अधिकारों को लेकर गुरुवार रात 8 बजे से सेवा बाधित कर दी है, जिसका असर शनिवार की सुबह तक रहेगा। इस दौरान मरीजों और जरूरतमंदों को एम्बुलेंस सेवाओं का लाभ नहीं मिल पाएगा।

​संघ के घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार (16 अक्टूबर) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं,आंदोलन के अगले चरण में 21 अक्टूबर से राज्यव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की भी चेतावनी दी गई है।

​संघ के प्रदेश महामंत्री सह रांची जिला अध्यक्ष सूरज साहू ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी से बैठक का समय मांगा गया था, लेकिन अब तक कोई बैठक आयोजित नहीं की गई है।

​संघ की मुख्य मांगों में ​108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से कराया जाए,

​बर्खास्त कर्मचारियों की पुनः बहाली की जाए,​सभी कर्मचारियों के लंबित वेतन का भुगतान किया जाए और

​कर्मचारियों को सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकार सुनिश्चित किए जाएं जैसी मांगें शामिल है।