खूंटी। दीपावली के शुभ अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास शनिवार को खूंटी के भगत सिंह चौक पहुंचे। वहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और ई-रिक्शा चालकों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

दौरे के दौरान श्री दास ने भगत सिंह चौक स्थित महतो चाय दुकान पर कार्यकर्ताओं संग चाय की चुस्कियां लेते हुए सहज और पारिवारिक माहौल में बातचीत की और सभी को दीपावली की बधाई दी। इसी बीच चौक के समीप सड़क पर बने गड्ढे को देखकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए सड़क की खराब स्थिति पर ध्यान आकर्षित कराया। पूर्व मुख्यमंत्री के इस आत्मीय और सौहार्दपूर्ण मिलन कार्यक्रम को लेकर स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा गया।