चाईबासा। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा खरसावां एवं चाईबासा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी मनोज लियांगी का जमशेदपुर के टीएमएच में इलाज के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू, पूर्व सांसद गीता कोड़ा, पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई और वरिष्ठ नेता जे.बी. तुबिद समेत पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गहरा दुःख जताया है।
भाजपा नेताओं ने मनोज लियांगी के निधन को संगठन के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि पार्टी और समाज की मजबूती में उनका सक्रिय योगदान सदैव याद रखा जाएगा। नेताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
