​बुढ़मू (रांची)। बुढ़मू थाना क्षेत्र के चांया गांव में मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने 67 वर्षीय वृद्धा ननकी देवी की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बुढ़मू पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

​प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खाने-पीने के दौरान हुए आपसी विवाद में महिला की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन छानबीन कर रही है।

​वहीं, मृतका के परिजनों ने घटना में कुछ स्थानीय संदिग्ध लोगों की संलिप्तता की आशंका जताई है। परिजनों ने बुढ़मू थाने में लिखित आवेदन देकर संदेहास्पद लोगों के नाम पुलिस को सौंप दिए हैं। पुलिस परिजनों के आवेदन और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।