बोकारो। कसमार प्रखंड स्थित प्लस टू हाई स्कूल, दांतू की छात्राओं ने शुक्रवार को समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त अजय नाथ झा को राखी बांधी और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगे की थीम वाला बैच भेंट किया। विद्यालय की छात्राएं उषा कुमारी, सोनाली कुमारी, मोजोसरीन सजमीन और सोमी कुमारी ने रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपायुक्त को राखी और तिरंगा बैच प्रदान किया। उपायुक्त अजय नाथ झा ने छात्राओं की पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मौके पर उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, प्रशिक्षु आईएएस अरविंद राधाकृष्णन, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी छात्राओं के उत्साह और रचनात्मक पहल की प्रशंसा की।
आज खास
विशेष
