मेदिनीनगर। पलामू जिला व्यवसायी संघ का 60 वर्ष पूर्ण होने पर हिरक जयंती कार्यक्रम का आयोजित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि जाति धर्म से उपर उठकर काम करेंगे तो लंबी लकीरें खिंच पायेंगे। उन्होंने क्रेन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी होती है जिसे केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण झारखंड को प्रति वर्ष 22 हजार करोड़ रूपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी से चार हजार करोड़ रूपये का नुकसान झारखंड को सहना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवसायी सिर्फ देश के आर्थिक रीढ़ ही नहीं बल्कि देश को संभालने में उनका अहम योगदान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने कहा कि जब देश 1966-67 के अकाल की विभिषका झेल रही थी उस समय व्यवसायियों द्वारा 50 पैसे में भेजन दिया जाता था। उस समय से लेकर वर्तमान समय तक व्यवसायी समाज के हर जरूरतों को पूरा करने में अपना अहम योगदान निभा रहे हैं। उन्होंने वित्त मंत्री से आत्मरक्षार्थ हथियार का लाइसेंस निर्गत कराने की मांग की। साथ ही व्यवसाय भवन के लिए दस लाख रूपये सहयोग करने का मांग किया। कार्यक्रम को व्यवसायी गणेश गिरी, कौशल किशोर जायसवाल, अविनाश देव, पूर्व उप महापौर मंगल सिंह, रामदास साहु समेत अन्य ने संबोधित किया। मौके पर कृष्ण मोहन पांडेय, पप्पु सर्राफ, महासचिव अनुपम तुलस्यान, बबलु गुप्ता, मनीष भिवानिया समेत अन्य उपस्थित थे।
जिला
ब्रेकिंग
