बोकारो। चार बार की ओलंपियन और दो बार की विश्व चैंपियनशिप सिल्वर मेडलिस्ट भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी एनटीपीसी अखिल भारतीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए बोकारो पहुंचीं। उनके आगमन से शहर के खेलप्रेमियों और युवा तीरंदाजों में खासा उत्साह देखने को मिला। दीपिका के बोकारो पहुंचने से स्थानीय खिलाड़ियों और तीरंदाजी के उभरते सितारों में उत्साह का माहौल है। उनके अनुभव और उपलब्धियां युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई हैं।
आज खास
विशेष
