बोकारो। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को बोकारो एयरपोर्ट पहुंचे, जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। मुख्यमंत्री के आगमन पर उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त अजय नाथ झा और पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीणा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। एयरपोर्ट परिसर में पुलिस जवानों ने मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस दौरान जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।