बोकारो। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) बोकारो नगर कमेटी द्वारा सेक्टर 1/सी स्थित सांसद कार्यालय में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में एस.आई.आर. कार्य के दौरान उत्कृष्ट योगदान देने वाले सभी शक्ति केंद्रों के संयोजकों और बूथ लेवल एजेंट-2 (BLA-2) को उनकी सराहनीय सेवाओं व संगठनात्मक मजबूती के लिए सम्मानित किया गया।​

समारोह को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं 'बेहतर झारखंड' के संस्थापक विवेक सिंह और नगर अध्यक्ष विशाल गौतम ने संयुक्त रूप से कहा कि बूथ स्तर के कार्यकर्ता और बीएलए-2 ही पार्टी की असली ताकत और रीढ़ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि चुनाव से लेकर संगठन के हर निर्देश को धरातल पर उतारने में इन कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे अहम होती है।​कार्यकर्ताओं के इसी निष्ठा और समर्पण को देखते हुए दर्जनों बीएलए-2 को अंगवस्त्र और सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सम्मान पाने के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया।​

इस सम्मान समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी ​अनिल सिंह,​विवेक सिंह,एंजेला सिंह​कृष्ण कुमार मुन्ना और ​अशोक कुमार वर्मा सहित बड़ी संख्या में शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ स्तरीय बीएलए-2 और पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।