बोकारो। हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-9ए में नाली सफाई को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर पड़ोसी पर पालतू बंदर से हमला करवाने का आरोप लगा है। शिकायतकर्ता श्री नारायण के अनुसार, बंदर के काटने से वह घायल होकर बेहोश हो गए। आरोप है कि इसी दौरान उनकी जेब से नकदी और गले से सोने की चेन निकाल ली गई। घटना के बाद घायल का सदर अस्पताल में इलाज कराया गया। होश में आने के बाद उन्होंने हरला थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नोटिस भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
आज खास
विशेष
