देवघर। गिरिडीह के प्रमुख भाजपा नेता और समाजसेवी विनोद सिन्हा ने सोमवार को देवघर स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंदिर प्रांगण पहुँचने पर उन्होंने सबसे पहले बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक किया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विशेष पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूजा के उपरांत पत्रकारों से बातचीत करते हुए विनोद सिन्हा ने कहा कि बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और पूजन से असीम मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि मैंने देवाधिदेव महादेव से गिरिडीह, संपूर्ण झारखंड और समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की है। बाबा भोलेनाथ का कृपादृष्टि और आशीर्वाद हम सभी पर सदा बना रहे।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में मौजूद स्थानीय समर्थकों और श्रद्धालुओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। पूजा-अर्चना के बाद विनोद सिन्हा ने मंदिर परिसर में अन्य श्रद्धालुओं का भी कुशलक्षेम पूछा।
