बोकारो। जैन पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, संगीत एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दीप प्रज्वलन एवं णमोकार महामंत्र के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष संजय बैद ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों का सर्वांगीण विकास विद्यालय की प्राथमिकता है। ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

समिति के सचिव आलोक जैन ने कहा कि विद्यालय बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन और बेहतर भविष्य के लिए तैयार करने के प्रति निरंतर प्रयासरत है। लवली कुमारी, सुवदीप कुमार और आयुष कुमार ने मंच संचालन ने किया

इस अवसर पर विद्यालय के कोषाध्यक्ष विपुल मेहता, सरोज जैन ,निताशा जैन, अंकित जैन, चंदन बांठिया, सुभाष जैन, सुनिता जैन, रश्मि जैन, आदया जैन और विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं, अभिवावकों एवं गणमान्य लोगों की यात्रा उपस्थिति रही।