रांची। सर सैयद अहमद खान की जयंती पर कडरू स्थित हज हाउस में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने झारखंड में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) का मेडिकल कॉलेज स्थापित करने की पहल करने का संकल्प लिया।
उन्होंने कहा कि राज्य में बेहतर चिकित्सा शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है। इस संस्थान के खुलने से युवाओं को नए अवसर मिलने के साथ-साथ झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम में एएमयू से शिक्षा प्राप्त कर चुके कई बुद्धिजीवी, अधिकारी और विशिष्ट लोग शामिल हुए।
