रामगढ़: भदानीनगर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से ब्राउन शुगर (हेरोइन) और गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पतरातू थाना कांड संख्या-193/2026 की जांच के दौरान आरोपी राहुल कुमार उर्फ राहुल गिरी (26) को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर घर के पास से 19.15 ग्राम ब्राउन शुगर (हेरोइन) और 68.99 ग्राम गांजा बरामद कर जब्त किया गया।
इस मामले में पहले ही एजाज अंसारी उर्फ विक्की, अजमत अंसारी और राहुल कुमार बेदिया को 13.65 ग्राम ब्राउन शुगर, एक मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
पुलिस ने बताया कि राहुल गिरी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामलों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में भदानीनगर ओपी, पतरातू थाना और भुरकुंडा ओपी के पुलिस पदाधिकारी एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।
