खूंटी : एंटीकरप्शन ब्यूरो भष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में खूंटी जिले के अहतु थाना प्रभारीसपना सुलेखा को एजेंसी ने गुरुवार को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सपना सुलेखा ने श्याम कुमार नामक व्यक्ति से 4.50 लाख रुपये रिश्वत की मांग की थी। हालांकि बाद में वह एडवांस के 50 हजार रुपये लेकर काम करने को तैयार हो गई। पीड़ित की शिकायत पर एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया। जैसे ही थाना प्रभारी ने 50 हजार की रिश्वत ली, एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।