नई दिल्ली/रांची। झारखंड भाजपा के एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। यह मुलाकात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में हुई।

बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के विभिन्न सम-सामयिक और महत्वपूर्ण विषयों पर गृह मंत्री के साथ विस्तार से सार्थक चर्चा की। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा नेताओं को कई आवश्यक निर्देश दिए और उनका मार्गदर्शन किया।

केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात करने वाले इस उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के अलावा राज्य के कई वरिष्ठ नेता शामिल थे। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास और चंपाई सोरेन के साथ-साथ पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र राय, दीपक प्रकाश और संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह प्रमुख रूप से मौजूद रहे।