जमशेदपुर। श्रद्धा, भक्ति और आस्था की 24 वर्षों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवयुवक कांवरिया संघ, टाटानगर का कांवरिया जत्था सोमवार को बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पहले भुइयांडीह स्थित रक्षा काली मंदिर, भालूबासा के श्री श्री विजय बजरंग मंदिर एवं जंबू अखाड़ा और पारडीह काली मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा का आशीर्वाद लिया गया।

कांवरिया सुल्तानगंज की उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर करीब 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा करेंगे। इसके बाद बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर गंगाजल से जलाभिषेक कर विश्व कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना करेंगे।

इस अवसर पर दिल्ली प्रवास के कारण भाजपा नेता अमरप्रीत सिंह काले ने दूरभाष के माध्यम से संघ के सदस्यों और कांवरियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि 24 वर्षों से जारी यह कांवर यात्रा केवल जल अर्पित करने की परंपरा नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण, अनुशासन, आस्था और सनातन संस्कृति का प्रतीक है।अमरप्रीत सिंह काले ने बाबा बैद्यनाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि सभी कांवरियों की यात्रा सुरक्षित, सुखद, मंगलमय और निर्विघ्न हो। उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा समस्त ब्रह्मांड और सभी भक्तों पर सदैव बनी रहे।

जत्थे में जुगुन पांडे, विभाष मजूमदार, जय प्रकाश सिंह, मनीष सिंह, संजय संघी, रवि मंडल, अमित पोद्दार, संतोष मांझी, सागर चौबे, सूरज चौबे, अभिषेक पांडे, बॉबी सिंह, ब्रजेश, खेमराज, जयराज, गौतम मोदक, प्रणय दास, विष्णु, सौरव रजक, विजय शर्मा, पिंटू भिरभरिया, गोपाल, सावन, अजय, समीर राय, शुभम, राहुल, अंशु, पिंटू शर्मा, शंकर, जगदीश, मनीष सहित अन्य कांवरिया शामिल हैं।