बोकारो। मंगलवार को जुडेस कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड का प्रतिनिधिमंडल आयोजन समिति के अध्यक्ष टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने राज्य सभा सांसद बैद्यनाथ राम से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने आगामी 27 से 30 दिसम्बर 2026 तक दिल्ली पब्लिक स्कूल, बोकारो में आयोजित होने वाले 36वीं राष्ट्रीय सब जुनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2026 के संरक्षक के रूप में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने सासद श्री राम को अवगत कराया कि प्रतियोगिता के दौरान देश के सभी राज्यों के बालिका खिलाड़ियों के साथ साथ कई अर्जुना अवॉर्डी और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल होंगे।
सांसद श्री बैद्यनाथ राम ने प्रतिनिधिमंडल का सहर्ष स्वागत करते हुए इस भव्य आयोजन के लिए अपनी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं दी और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की कामना की।
इस अवसर पर मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल)-सह-विधायक मथुरा प्रसाद महतो के साथ कबड्डी एसोसिएशन ऑफ झारखण्ड के अध्यक्ष गोपाल ठाकुर, विपिन कुमार सिंह एवं ब्रज भूषण जी उपस्थित रहे।
