बोकारो। जगेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के बड़गांव-लालपनिया सड़क (डाकासाडम मोड़ के पास) पर 31 अक्टूबर की सुबह 40 वर्षीय नीलू देवी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे हत्या कर साक्ष्य छिपाने का मामला पाया।
मृतका के पिता रामेश्वर मंडल की शिकायत पर पुलिस ने पति महेंद्र कुमार मंडल समेत तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी पति महेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन (JH-01-CT-5368) भी बरामद कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
