रांची। मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर राज्यभर में शोक की लहर है। सभी अपने चहेते नेता को याद कर रहे हैं। उनकी पार्टी, सहयोगी दलों और विपक्ष के नेताओं ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी। पढ़ें किसने क्या कहा-

राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है। उनका निधन राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार


परसों ही तो आपसे मुलाकात हुई थी। राज्य के वर्तमान राजनैतिक हालात और पलामू किले के जीर्णोद्धार पर आपसे बात हुई थी। अचानक छोड़ कर कहां चल दिए भाई। झारखण्ड की राजनीति का एक अनमोल सितारा हमसे बिछड़ गया। सोते जागते भाई तुम बहुत याद आओगे। तुम्हारे बिन सूना लगेगा विधान सभा।

राधाकृष्ण किशोर


आज मन बेहद व्यथित है। अपने भाई को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है। हमने अपना एक भाई, अपना साथी और एक समर्पित जनसेवक खो दिया है। उनका असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है। झारखंड की राजनीति में भी उनकी कमी हमेशा महसूस होगी।

डॉ इरफान अंसारी


भाई सुदिव्य सोनू पार्टी के एक प्रखर नेता होने के साथ-साथ दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन निर्णय लेने की क्षमता रखने वाले दूरदर्शी नेता थे। चुनौतीपूर्ण समय में भी वे मुख्यमंत्री के साथ पूरी मजबूती से खड़े रहे। उनके जाने से सरकार और संगठन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की कमी हमेशा महसूस होगी। उनके कई कार्य अधूरे रह गए।

दीपिका पांडेय सिंह


सुदिव्य सोनू के निधन से मन मर्माहत हूं। कल रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, रात में ही अस्पताल में इलाज के दौरान उनका देहावसान हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें एवं परिवार जनों को दुःख सहने की शक्ति दें।

दीपक बिरुआ


उनका यूं असमय हम सबको छोड़कर चले जाना मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती। एक साथी, एक जनप्रतिनिधि और एक बड़े भाई के रूप में उनका स्नेह, सरल स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व सदैव मेरी स्मृतियों में जीवित रहेगा।

हाफिजुल हसन


सुदिव्य कुमार सोनू का असमय यूं हम सभी को छोड़कर चले जाना अत्यंत पीड़ादायक एवं हृदयविदारक है। उनका निधन गिरिडीह की जनता, पूरे झामुमो परिवार और झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है। केवल राजनीतिक एवं सामाजिक क्षति नहीं, बल्कि एक गहरी व्यक्तिगत पीड़ा भी है।

योगेंद्र प्रसाद


आपका जाना केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि एक विचार, एक संघर्ष और एक प्रेरणा का जाना है। आपके योगदान, सादगी और सकारात्मक सोच को हमेशा याद रखा जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस दुःख को सहने की शक्ति दें।

शिल्पी नेहा तिर्की


सुदिव्य कुमार सोनू के निधन की खबर से मन अत्यंत व्यथित है। उनका निधन झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बाबूलाल मरांडी


झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और स्तब्धकारी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

अर्जुन मुंडा


झारखंड सरकार में मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का अत्यंत दुखद समाचार मिला। बाबा बैद्यनाथ दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और उनके शोकाकुल परिजनों एवं समर्थकों को यह असीम पीड़ा सहने की शक्ति दे।

रघुवर दास


झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन की दुखद सूचना से मर्माहत हूं। मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें। अंतिम जोहार!

चंपाई सोरेन


झारखंड सरकार के माननीय मंत्री श्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मधु कोड़ा


झारखंड सरकार के मंत्री एवं गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका यूं अचानक चले जाना झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक जीवन के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस कठिन समय में संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि।

सुदेश महतो


यह समाचार अत्यंत दुःखद एवं मर्माहत करने वाला है। उनका निधन न केवल उनके परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों के लिए, बल्कि झारखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन के लिए भी एक अपूरणीय क्षति है। प्रभु श्रीराम दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार, समर्थकों और शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

संजय सेठ


नगर विकास मंत्री सुदेव कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है। उनका असमय चले जाना हम सभी के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केशव महतो कमलेश


कुछ रिश्ते पद और राजनीति से नहीं, दिल से बनते हैं और बड़े भाई सुदिव्य सोनू मेरे लिए ऐसे ही रिश्ते का नाम थे। आज उन्हें खोने का दुख शब्दों में बयां करना मेरे लिए बेहद कठिन है। कैबिनेट के साथी होने से कहीं बढ़कर, सुदिव्य सोनू मेरे लिए बड़े भाई जैसे थे। भावभीनी श्रद्धांजलि।

संजय प्रसाद यादव


सुदिव्य सोनू के निधन की खबर मर्माहत करने वाली है। एक युवा तेज तर्रार, समझदार, वाक् पटु साथी का यूं अचानक चला जाना एक ऐसा सदमा है जिसे बर्दाश्त करना, जिससे उबर पाना मुश्किल है। उनका यूं जाना न केवल राज्य सरकार और झामुमो की क्षति है बल्कि राज्य की क्षति है। मैंने तो एक सच्चा साथी और शुभचिंतक खोया है। इस क्षति की भरपी नामुमकिन है। ईश्वर पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान दें और हमसभी को, उनके परिजनों को, प्रशंसकों को शोक सहने की शक्ति दें।

सरयू राय


झारखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

अन्नपूर्णा देवी


झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों एवं उनके समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

आदित्य साहू


सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, पीड़ादायक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड के सार्वजनिक जीवन और राजनीतिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा


सुबह-सुबह सुदिव्य सोनू के असमय निधन की खबर से मन अत्यंत आहत एवं व्यथित है। अचानक उनका इस संसार से चले जाना पूरे परिवार, पार्टी, शुभचिंतकों एवं राज्य के लिए एक अपूरणीय क्षति है। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं उनके समस्त शोकाकुल परिवार के साथ हैं।

जयराम महतो


परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों, उनके समर्थकों, शुभचिंतकों व प्रियजनों को यह असहनीय वेदना सहन करने की शक्ति, संबल व धैर्य प्रदान करें।

सीपी चौधरी