मेदिनीनगर। झालसा के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्रा लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण पोक्सो अधिनियम 2012 विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया।कार्यशाला का उद्घाटन पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण, उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी, पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज स्वेता ढींगरा, डालसा के सचिव एस के गौतम, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामदेव प्रसाद यादव, जे जे बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट समीरा खान, आदि लोगों ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। इस मौके पर पलामू के प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राधा कृष्ण ने लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम पोक्सो अधिनियम 2012 के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह अधिनियम 0 से 18 वर्ष तक कि आयु के बालक बालिकाओं को लैंगिक अपराधों से सुरक्षा प्रदान करता हैं। उन्होंने कहा कि पोक्सो एक्ट के तहत पीड़ित महिला व पुरूष दोनों हो सकते हैं।उन्होंने कहा कि 2012 के पहले यह कानून नहीं था। यौन उत्पीड़न के लिए एक प्रभावी कानून बनाया गया हैं। इसमें अपराध के अनुसार मृत्यु दंड तक का भी सजा का प्रावधान हैं।उन्होंने कहा कि इसमें 46 प्रोविजन है। उन्होंने पुलिस व डॉक्टर सी डब्लू सी शिक्षक, आदि के भूमिका पर भी चर्चा किया।उन्होंने कहा कि 16 वर्ष से कम आयु के साथ इस एक्ट के तहत अपराध करता है तो इसमें आजीवन कारावास तक का प्रावधान हैं। उन्होंने कई रुलीग भी बताए। वहीं उपायुक्त पलामू दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने कहा कि कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पोक्सो अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना व बच्चों के प्रति होने वाले अपराधों पर अधिकारियों को सम्वेदन शील बनाना और उन्हें विधिक विधिक जानकारी प्राप्त करना है। वहीं पोक्सो कोर्ट के स्पेशल जज स्वेता ढींगरा ने कहा कि पोक्सो का केस में ड्यूकोमेंट्री एविडेंस जरूरी है। साक्ष्य व दस्तावेज नहीं दाखिल करने के कारण पोक्सो का केस फेल कर जाता है। उन्होंने कहा कि अनुसंधान कर्ता के द्वारा आरोप पत्र के समय कागजात नहीं दाख़िल करने से भी उम्र प्रमाणित नहीं हो पाता हैं। कार्य क्रम का संचालन डालसा सचिव एस के गौतम ने किया। मौके पर जे जे बोर्ड के प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट समीरा खान, पी पी इंचार्ज अभय पाण्डेय ने भी पोक्सो से जुड़े कानून पर विस्तार से चर्चा किया। मौके पर सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव, समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान, सीडब्लूसी के चेयरमैन शैलेंद्र नाथ चतुर्वेदी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, एल ए डी सी के चीफ अमिताभ चन्द्र सिंह, डिप्टी चीफ संतोष कुमार पांडेय के अलावे पुलिस जाँच अधिकारी, अधिवक्ता, डॉक्टर, एनजीओ के लोग, पीएलवी शिक्षक आदि शामिल थे।