देवघर। भाजपा जिला कमेटी की ओर से लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ अभियान के तहत शनिवार को पदयात्रा निकाली गई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी शामिल हुए। यह पदयात्रा केकेएन स्टेडियम से निकली और शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए वीर कुंवर सिंह चौक पहुंची। पदयात्रा का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने किया। भाजाइयों ने पदयात्रा में राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। मौके पर बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश में कांग्रेस, राहुल गांधी विदेशी ताकतों से मिलकर अराजक स्थिति पैदा करना चाहते हैं। देश की जनता को गुमराह करना चाहता है। वोट चोरी के नाम पर बांग्लादेशी और घुसपेठियों को बचाना चाहते हैं। एसआईआर कोई नई प्रक्रिया नहीं है। कांग्रेस की कार्यकाल में सर्वाधिक एसआईआर हुए। कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो एसआईआर और ईवीएम मशीन के गलत इस्तेमाल का आरोपी लगाती है। मरांडी ने कहा कि जितने भी संवैधानिक संस्था है, वह कांग्रेस को गलत नजर आती है। पदयात्रा को प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, सुनील सोरेन, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अभयकांत प्रसाद, पूर्व विधायक रणधीर सिंह, नारायण दास, गंगा नारायण सिंह आदि नेताओं ने संबोधित किया। मौके पर पूर्व विधायक अशोक भगत, यदुनंदन पाठक, गणेश तिवारी, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, संजय यादव, अभयानंद झा, सुनीता सिंह, अधीर चंद्र भैया, पंकज सिंह भदौरिया, मुकेश पाठक, पप्पू यादव, मनोज मिश्रा, संतोष मुर्मू, सुलोचना देवी, अलका सोनी, जयकांत मंडल, तूफान महथा, सचिन सुल्तानिया, रवि तिवारी, अमृत मिश्रा समेत कई भाजपाई मौजूद थे।