​रांची। झारखंड स्थापना दिवस 15 नवंबर के बजाय 28 नवंबर को मनाने की तैयारी के विरोध में आदिवासी बचाव युवा मोर्चा का प्रस्तावित मशाल जुलूस शुरू होने से पहले ही थम गया। जुलूस निकालने के लिए संगठन के सदस्य जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम के पास जुटे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए संगीता कच्छप और राहुल तिर्की को हिरासत में ले लिया।

​आदिवासी बचाव युवा मोर्चा ने 15 नवंबर के स्थान पर 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने के फैसले के विरोध में मशाल जुलूस निकालने की घोषणा की थी। इस निर्णय को लेकर संगठन के सदस्यों में रोष व्याप्त था। मोर्चा का उद्देश्य जुलूस के माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कराना था, लेकिन पुलिस की सक्रियता के चलते कार्यक्रम आगे नहीं बढ़ सका।

​इस घटनाक्रम के बाद स्थापना दिवस की तारीख को लेकर आदिवासी संगठनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी जा रही है। संगठन के सदस्यों का कहना है कि उनका विरोध 28 नवंबर को स्थापना दिवस मनाने की तैयारी को लेकर है।