​रांची। झारखंड सरकार के कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने वर्ष 2027 के लिए सरकारी छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है। विभाग के संयुक्त सचिव आसिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी अधिसूचना के अनुसार, आगामी वर्ष में कुल 41 अवकाश घोषित किए गए हैं। इनमें एनआई एक्ट,1881 के तहत 23 राजपत्रित छुट्टियां और कार्यपालक आदेश के तहत 18 छुट्टियां शामिल हैं।

​अधिसूचना के अनुसार​बैंकों में वार्षिक लेखा बंदीके लिए राजपत्रित और कार्यपालक छुट्टियों के अतिरिक्त, बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के लिए 1 अप्रैल 2027 को एक दिन का विशेष अवकाश रहेगा।

अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि मुस्लिम त्योहारों से संबंधित छुट्टियों की तिथियों में चांद दिखने के अनुसार बदलाव संभव है।

राज्य के सचिवालय और इससे संलग्न कार्यालयों में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली लागू रहेगी, जबकि क्षेत्रीय कार्यालयों में पहले की तरह छह दिवसीय कार्य सप्ताह प्रणाली ही जारी रहेगी।