रामगढ़। रेल पटरी पर कार्य करने के दौरान बुधवार को ट्रेन की चपेट में आने से एक रेलवे कर्मी की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मूलचंद कुमार सिंह (उम्र 33 वर्ष), पिता भूखन सिंह, निवासी ग्राम किरीगढ़ा, थाना पतरातू, जिला रामगढ़ के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, मूलचंद कुमार सिंह रेलवे में कार्यरत थे। वे छापर रेलवे हॉल्ट के समीप पोल संख्या 132/28-30 के पास डाउन लाइन (पटरी) पर अपनी ड्यूटी कार्यरत थे। इसी बीच अचानक अवर दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार रेलगाड़ी की चपेट में आ गए, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही रेल प्रशासन और बुढ़मू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स (RIMS), रांची भेज दिया है।