रांची: विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने विगत 20 नवंबर को साहेबगंज जिला के गोपाल चंद्र साहा " गोपी जी " को राजमहल स्थित गोपी होटल में हरवे हथियार से जानलेवा हमला कर घायल करने वाले नामजद आरोपियों की अबिलम्ब गिरफ्तारी कर कड़ी कार्यवाई करने की मांग को लेकर पुलिस निदेशक झारखंड को ज्ञापन सौंपा| इसके जरिए कहा कि 20 नवंबर को लगभग रात्रि 9 -10 बजे साहेबगंज जिला मंत्री गोपाल चंद्र साहा "गोपी जी" अपने गोपी होटल बढ़ाने (बंद करने) जा ही रहे थे, ठीक उसी समय पहले से ही घात लगाए सभी नामजद आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए जान मारने की नीयत से हरवे हथियार के साथ हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल अवस्था में ही उन्हें स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था। घटना के तुरन्त बाद राजमहल थाना में सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी। परन्तु 5 दिन बीत जाने के बाद भी किसी भी नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उल्टे राजमहल थाना ने नामजद आरोपियों से मिलकर गोपाल चन्द्र साहा के ऊपर ही दूसरे दिन 21 नवंबर को एक फर्जी प्राथमिकी दर्ज कर कल रात्रि से ही उन्हें जबरन थाना ले जाने के लिए पुलिस दबाव बना रही है, जो अनुचित है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर तथा उल्टा पीड़ित पर ही कार्यवाई से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं हिन्दू समुदाय के बीच आक्रोश बढ़ता जा रहा है। प्रदेश के हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता भी उद्वेलित व आक्रोषित हैं। प्रतिनिधिमंडल ने उक्त सभी आरोपियों की अतिशीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कराकर उचित कानूनी कार्यवाई करने की मांग की है। शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन आंदोलन का रास्ता अपनायेगा, जिसकी सारी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।

प्रतिनिधि मंडल में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत बजरंग दल संयोजक रंगनाथ महतो, अमर प्रसाद, क्षेत्र मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहु थे।