​रांची/नई दिल्ली। भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण में झारखंड के पारंपरिक व्यंजनों ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए रजत पदक हासिल किया है। मेले में झारखंड के फूड स्टॉल पर परोसे गए स्थानीय खानपान की विविधता और राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत ने देश-विदेश से आए आगंतुकों को खूब आकर्षित किया।

​फूड कोर्ट स्थित झारखंड के स्टॉल पर दाल पीठा, रुगड़ा, छिलका रोटी, मालपुआ, रागी मोमोज, ठेकुआ और धुस्का जैसे पारंपरिक व्यंजनों की धूम रही। आगंतुकों ने इन व्यंजनों के अनूठे स्वाद और पारंपरिक पाक शैली की जमकर सराहना की। विशेष रूप से धुस्का, चिल्का रोटी, रागी मोमोज और रुगड़ा का स्वाद चखने के लिए स्टॉल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी।

​यह रजत पदक झारखंड के पारंपरिक खानपान की विशिष्टता, बेहतर प्रस्तुति और बढ़ती लोकप्रियता का प्रमाण है। राष्ट्रीय मंच पर मिली इस उपलब्धि से राज्य के स्थानीय व्यंजनों और सांस्कृतिक विरासत को एक नई पहचान मिली है।