दुगदा। स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति दुगदा ने नव प्राथमिक विद्यालय बेड़ा बस्ती स्थित फुटबाल मैदान में आमसभा का आयोजन किया। आमसभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष ज्योति टुडू ने की एवं संचालन मनोज तुरी ने किया। आमसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि झामुमो के केंद्रीय कार्य समिति सदस्य स्थानीय विस्थापित समन्वय समिति के संरक्षक हीरालाल माँझी ने कहा जिंदल कंपनी को हर हाल में प्राथमिकता के आधार पर स्थानीय विस्थापितों को रोजगार देना होगा। रैयत विस्थापितों के रोजगार से जोड़ने देने के विषय में कोताही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा विस्थापितों ने अपनी खेतीहर एवं उपजाऊ जमीन को अपनों के बच्चों एवं उनकी आने वाली पीढि़यों के सुख-सुविधा एवं सुनहरा भविष्य को ध्यान में रखते हुए सरकार को दिया था। जिसे अब बीसीसीएल प्रबंधन ने जिंदल कंपनी को 25 वर्षो के लिए लीज पर दे दिया है। कंपनी की जिम्मेदारी है कि विस्थापित गांव के लोगों को रोजगार देने के साथ-साथ बिजली पानी सड़क स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध कराए। समिति अध्यक्ष ज्योति टुडू ने कहा समिति के साथ समझौता वार्ता में किए गए तय हुए माँगो को अब तक पुरा नहीं किया है। उन्होंने कहा जेएसडब्ल्यू प्रबंधन को पुनः एक अल्टीमेटम दिया जाएगा इसके बावजूद मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो समिति द्वारा व्यापक रूप से आंदोलन चला कर कंपनी का चक्का जाम कर दिया जाएगा। समिति सचिव विजय कुमार मांझी ने कहा झारखंड सरकार के प्रावधान के अनुसार सार्वजनिक एवं निजी उपक्रमों में 75% रोजगार स्थानीय एवं विस्थापितों को दिया जाना है। आमसभा को विस्थापित फुलचंद मुर्मू, श्यामलाल वर्मा कामेश्वर किस्कु, रूपलाल टुडू रामप्रवेश मुर्मू, चेलु हेम्ब्रम, मुकेश कुमार मुर्मू, गणेश दास,रूपलाल ठाकुर, नेमचंद किस्कु, रामु सोरेन, संजय किस्कु, जागो बास्के, जुगल किशोर हेम्ब्रम, जमाल कुरैशी ने संबोधित किया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में विस्थापित महिलाएँ एवं पुरुष शामिल थें।