टाटीझरिया/हजारीबाग। जिले के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के पानीमाको जंगल में हुए अपहरण मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात अपराधी रामलाल मरांडी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पंचम महतो और फीटर रामलाल हांसदा का अपहरण कर दो लाख रुपये की फिरौती लेने के बाद दोनों को छोड़ दिया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से घटना में प्रयुक्त बाइक तथा पुलिस वर्दी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, अपहरण की घटना में आरोपी की भूमिका सामने आने के बाद उसकी गिरफ्तारी की गई। पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपहरणकांड के उद्भेदन की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
जिला
ब्रेकिंग
