रांची। मोरहाबादी मैदान में लगा 'एक्सपो उत्सव 2026' संडे फन डे बन गया। रविवार की छुट्टी होने के कारण हजारों लोग इस मेले का आनंद लेने के लिए पहुंचे। इसमें पुलिस अधिकारी सुमित अग्रवाल (पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो) सहित अन्य भी शामिल हुए। 7 अक्टूबर तक लगे इस मेले के इस आयोजन के लिए जेसीआई (जूनियर चैंबर इंटरनेशनल) के सभी युवा सदस्यों का हौसला बढ़ाया। मेले में जेसीआई द्वारा नेत्र चिकित्सा कैम्प लगाया गया जिसमें लगभग 100 से अधिक लोगों ने निःशुल्क जांच करायी। इसके अलावा एक्सपो टैंक एवं डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई। एक्सपो टैंक में कुल 13 टीम के 26 प्रतिभागियों ने भाग लिया। एक्सपो टैंक के बाद डांस प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कुल 75 बच्चों ने भाग लिया। सोमवार को मेले में योग प्रतियोगिताएं होंगी एवं बुटिक्स एक्सपो फैशन शो भी होंगे। इसमें रांची के डिज़ाइनर अपने अपने परिधानों की प्रदर्शनी करेंगे। मेले के आयोजन में संस्था के अध्यक्ष अभिषेक जैन, सचिव साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स सौरभ जालान सहित अन्य का अहम सहयोग है।