रांची। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की नियुक्ति प्रक्रियाओं में धांधली और भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी 'भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा' का शुक्रवार को 18वें दिन रांची में समापन हो गया। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के गांव नेमरा से शुरू हुई यह यात्रा राज्य के सभी 24 जिलों से होकर गुजरी। समापन दिवस पर राजधानी में मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका से कोकर स्थित भगवान बिरसा मुंडा समाधि स्थल तक लगभग 7 किलोमीटर लंबी दूरी की पदयात्रा निकाली गई। देवेंद्र नाथ महतो ने कहा कि यह केवल यात्रा का समापन है, आंदोलन का नहीं।
उन्होंने मांग की कि सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की अनियमितताओं के सबूत मजबूती से अदालत में पेश करे और मामले की निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई की सिफारिश करे। पदयात्रा में सेंट्रल और स्टेट लाइब्रेरी के अभ्यर्थियों समेत प्रतियोगी छात्र शामिल हुए।
