​रांची।झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) ने झारखंड क्षेत्रीय कार्यकर्ता प्रतियोगिता परीक्षा-2024 के तहत संताली भाषा की परीक्षा को रद्द कर दोबारा आयोजित करने की घोषणा की है। यह परीक्षा गत 19 जुलाई 2026 को आयोजित की गई थी, जिसमें संताली भाषा के प्रश्न पत्र में पाठ्यक्रम के बाहर से कई सवाल पूछे जाने और कुछ प्रश्न गलत होने की गंभीर शिकायतें सामने आई थीं।

​अभ्यर्थियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए आयोग ने पूरे मामले की जांच विषय विशेषज्ञों से कराई। जांच के दौरान अभ्यर्थियों के आरोप सही पाए गए, जिसके बाद आयोग ने पारदर्शिता बरतते हुए संताली भाषा की परीक्षा को दोबारा कराने का निर्णय लिया है।

संताली भाषा के सभी अभ्यर्थियों के लिए अंतिम परीक्षाफल में शामिल होने हेतु इस पुनर्परीक्षा में भाग लेना अनिवार्य किया गया है।आयोग के परीक्षा नियंत्रक के अनुसार पुनर्परीक्षा की नई तिथि जल्द ही घोषित की जाएगी।