रांची। छठ महापर्व के मद्देनजर रांची नगर निगम द्वारा श्रद्धालुओं को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। शहर के सभी 72 छठ घाटों एवं उनके संपर्क पथों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया गया है। अपर नगर आयुक्त संजय कुमार के द्वारा सभी छठ घाटों को 8 जोन में बांट कर वरीय पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रत्येक जोन में सहायक नगर आयुक्त, सहायक लोक स्वास्थ्यम पदाधिकारी, सैनिटरी इंस्पेक्टर, जोनल सुपरवाइजर एवं यार्ड सुपरवाइजर को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनके द्वारा संबंधित घाटों पर चल रहे कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है। शहर के सभी 72 छठ घाटों एवं उनके संपर्क पचों की सफाई के लिए 1200 से अधिक सफाई मित्रों को लगाया गया है। घाटों के साथ-साथ श्रद्धालुओं के आवागमन याले रास्तों की भी विशेष सफाई सुनिश्चित की जा रही है।
प्रकाश व्यवस्था के लिए 25 विशेष टीमें प्रतिनियुक्त की गयी हैं। पेड़ों की छटाई के लिए 4 टीमों को तैनात किया गया है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए घाटों पर घेराबंदी की जा रही है।
