​राँची। नगर निगम द्वारा शहर के पात्र नागरिकों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) 2.0 के 'लाभार्थी आधारित व्यक्तिगत आवास निर्माण' (बीएलसी) घटक के तहत नगर निगम कार्यालय के आठवें तल्ले पर स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

​कार्यक्रम के दौरान महापौर रोशनी खलखो एवं माननीय उप महापौर नीरज कुमार ने 34 चयनित लाभुकों को सांकेतिक रूप से स्वीकृति पत्र प्रदान किए।

​वित्तीय वर्ष 2025-26 और 2026-27 के दौरान PMAY-U 2.0 के तहत अब तक कुल 2,896 लाभुकों का चयन किया जा चुका है।आज 34 लाभुकों को स्वीकृति पत्र दिए गए, जबकि शेष चयनित लाभुकों को उनके संबंधित वार्ड पार्षदों के माध्यम से पत्र उपलब्ध कराए जाएँगे।

​इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं पात्र शहरी परिवारों को स्वयं का पक्का घर बनाने में सहायता देकर उनके जीवन में स्थायित्व और सुरक्षा सुनिश्चित करना।​निगम प्रशासन ने दोहराया कि पात्र लाभुकों तक योजना का लाभ पारदर्शी एवं सुगम तरीके से पहुँचाने और आवास निर्माण में आवश्यक सहयोग देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

​इस अवसर पर विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षदगण, सहायक नगर आयुक्त, सीएलटीसी के पदाधिकारी व कर्मी, नगर प्रबंधक सहित नगर निगम के कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।