हजारीबाग। बड़कागांव पुलिस ने ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 23 पुड़िया में करीब 11 ग्राम ब्राउन शुगर, एक स्विफ्ट डिजायर कार, दो बाइक और चार मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार 24 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर कदमाडीह पुल के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देख कुछ युवक भागने लगे, लेकिन पांच को मौके पर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में अफताब आलम, राजन अंसारी, अल्ताफ हुसैन, रविन्द्र कुमार महतो और पवन कुमार शामिल हैं। पूछताछ में उन्होंने एक हजार रुपये प्रति पुड़िया की दर से ब्राउन शुगर बेचने और खुद सेवन करने की बात स्वीकार की है।