बोकारो। जिले के पिंड्राजोरा में बैंक ऑफ इंडिया द्वारा आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं एवं केंद्र सरकार की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने के लिए वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन किया गया।

मुख्य अतिथि बैंक ऑफ इंडिया की जोनल मैनेजर डॉ. पल्लवी कुमारी ने वित्तीय समावेशन के महत्व को बताते हुए कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बैंकिंग सेवाओं एवं सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना बैंक की प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों से बीमा, पेंशन एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़ने की अपील की।

जिला अग्रणी प्रबंधक ने लोगों को वित्तीय साक्षरता के प्रति जागरूक करते हुए बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिला अग्रणी प्रबंधक (LDM), बोकारो, बोकारो अंचल के वित्तीय समावेशन प्रभारी , वित्तीय साक्षरता केंद्र (FLC) के प्रतिनिधि तथा बैंक ऑफ इंडिया, पिंड्राजोरा शाखा के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे। शिविर में कुल 100 लोगों ने भाग लिया।

शिविर का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाना, बैंकिंग सेवाओं की पहुंच बढ़ाना तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को वित्तीय समावेशन की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।