बोकारो। बोकारो जिले के गोमिया अंचल स्थित पन्नू जंगल क्षेत्र में 35 हाथियों का एक झुंड देखा गया है, जिससे स्थानीय ग्रामीणों में भारी डर का माहौल है।

मामले की पुष्टि करते हुए बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी संदीप शिंदे ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर वन विभाग की टीम को क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है।

वन विभाग और प्रशासन ने ग्रामीणों से अपील की है कि पैदल या मोटरसाइकिल से जंगल की तरफ जाने का प्रयास बिल्कुल न करें और यथासंभव घरों के भीतर रहें। हाथियों के पास जाकर रील या वीडियो बनाने की कोशिश न करें, इससे हाथी भड़क सकते हैं और हमला कर सकते हैं।