देवघर। देवघर पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत 64 खोए मोबाइल को खोज कर उनके धारक को सौंपा। बुधवार को पुलिस ऑफिस में सारे धारकों को बुलाया गया, जहां उचित पहचान के बाद उन्हें उनका खोया मोबाइल सौंपा गया। खोए मोबाइल को पाकर सभी लोग बेहद प्रसन्न दिखे। क्योंकि उन्होंने आस छोड़ दी कि दोबारा उनका मोबाइल मिलेगा। एसपी प्रवीण पुष्कर ने संबंधित धारक को उनका खोया फोन वापस दिया। ये सारे मोबाइल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गुम हुए थे। जिसके बाद धारक ने संबंधित थाने में सनहा दर्ज कराया था, जिसके आधार पर पुलिस ने खोए मोबाइल को खोज निकाला। एसपी ने बताया कि पुलिस महादनिदेशक के निर्देश पर ऑपरेशन मुस्कान के तहत देवघर पुलिस लगातार खोए मोबाइल को खोजकर उनके धारक को हर माह सौंप रही है। लोगों से अपील है कि मोबाइल गुम होने के बाद संबंधित थाने में शिकायत अवश्य दर्ज कराएं, ताकि आगे उनके मोबाइल को खोजने में सुविधा हो सके। खोए मोबाइल को पाकर रिटायर एडीएम शशि भूषण सिंह खुश हैं और उन्होंने देवघर पुलिस को धन्यवाद दे रहे है। करीब ढाई माह पहले शशि भूषण सिंह का मोबाइल खो गया था।