बोकारो। दीपावली के शुभ अवसर पर कर्ण समागम बोकारो की टीम ने अध्यक्ष अनिल कर्ण के नेतृत्व में बोकारो स्थित मानव सेवा आश्रम में मुक बधिर बच्चों के साथ दीपावली मनाई। उनके साथ सभी सदस्यों ने बच्चों को मिठाई, फल, एवं पटाखा आदि वितरित किया। सचमुच इन मासूम बच्चों के साथ अपना कुछ पल बाँट कर उन नादान बच्चों में खुशी जगमगा उठी। बच्चों ने हर्षउल्लास के साथ अपना कुछ पल कर्ण समागम के सदस्यों के साथ मनाया। इस टीम में अध्यक्ष के साथ संरक्षक चंद्रपति मल्लिक, महासचिव मिहिर कंठ, उपाध्यक्ष सिद्धेश नारायण दास, कोषाध्यक्ष परिणव कुमार, बी एल डी रमन, उप महसचिव अमरनाथ, सचिव अरविन्द कुमार, अशोक कुमार कर्ण, आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे समागम के सभी सदस्यों ने बच्चों को दिपावली की बधाई दी। तत्पश्चात कर्ण समागम की टीम के अध्यक्ष ने सभी को दिपावाली की बधाई दिया।

महासचिव मिहिर चंद कंठ ने बताया कि कर्ण समागम इस तरह के कार्यक्रम हमेशा से करता आ रहा है और आगे भी सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती रहेगी।