गढ़वा। गढ़वा जिला जेएलकेम पार्टी के पंकज कुशवाहा तथा एससी मोर्चा के प्रदेश नेताओं ने अपने पार्टी सुप्रीमो जयराम महतो के खिलाफ सांसद ढुल्लू महतो द्वारा अशब्दों और अमर्यादित भाषा के प्रयोग से काफी आक्रोश दिखे। उनकी नाराजगी इस कदर पहुंची कि गढ़वा के रंका मोड़ पर उन्होंने धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन तक कर किया। जेएलकेएम पार्टी नेताओं ने कहा कि हम अपने पार्टी सुप्रीमो सह विधायक जयराम महतो के खिलाफ एक शब्द भी सुनना पसंद नहीं करेंगे। हमारे पार्टी नेता जयराम महतो युवाओं के धड़कन है और वे झारखंड में एक आइकन के रूप में कार्य कर रहे हैं।ऐसे सीधे-साधे साफ छवि के नेता के खिलाफ सांसद ढुल्लू महतो के द्वारा अशब्दों एवं अमर्यादित भाषा का प्रयोग शोभा नहीं देता।सांसद ढुल्लू महतो द्वारा जबतक माफी नहीं मांग लिया जाता तब तक हमारा विरोध जारी रहेगा।