गढ़वा। पुलिस ने जिले के कल्याणपुर में ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़े उ.प्र. नंबर के एक ट्रक से 426 किलो गांजा पुलिस ने बरामद किया।उक्त ट्रक कल्याणपुर गांव के ओवरब्रिज के पास खड़े होने की सूचना पुलिस अधीक्षक, गढ़वा को एक गुप्तचर द्वारा दी गई थी।गुप्त सूचना के आधार पर इसमें मादक पदार्थों की तस्करी करने के लिए की जानकारी दी गई थी।जिसके आलोक में पुलिस ने उत्तर प्रदेश नंबर के ट्रक को गढ़वा थाने ले आई। लेकिन जाँच पड़ताल के बाद उक्त ट्रक से कुछ भी बरामद नहीं हुआ।पुनः गुप्तचर से सम्पर्क करने पर पता चला कि ड्राइवर के सीट के पीछे एक गुप्त तहखाने में तस्करी का समान है।पुलिस ने उक्त कंटेनर को एक वेल्डिंग दुकान में ले जाकर कंटेनर को कटवाया।एक गुप्त तहखाने से 426 किलो गांजे को बरामद किया।इससे गढ़वा जिले में नशे के कारोबारी के बीच हड़कंप मच गया है। इसके लिए डीसीपी दिल्लू लोहार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया है यह टीम ट्रक के मालिक, ड्राइवर और नशे के कारोबारी के गिरफ्तारी के लिए बनाई गई है।उक्त मामले की जानकारी डीएसपी दिल्लू लोहरा ने एक प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 8 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक गढ़वा को गुप्त सूचना मिली थी कि कल्याणपुर के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा रखा हुआ है।उस सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिल्लू लोहरा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कंटेनर ओवरब्रिज के पास सड़क किनारे खड़ा मिला पर वहां कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था पुलिस ने चालक की बहुत खोजबीन की परंतु कोई सुराग नहीं मिला काफी देर तक चालक और ट्रक के मालिक का इंतजार करने के बाद कंटेनर की तलाशी ली गई लेकिन ट्रक के अंदर कुछ नहीं मिला। लेकिन गुप्तचर से दोबारा संपर्क करने पर जानकारी मिली कि ड्राइवर के केबिन के पीछे अलग से एक बॉक्स बनाया गया है।जिसमें गांजा छुपा कर रखा गया है। इसके बाद पुलिस कंटेनर को फुटबॉल ग्राउंड के पास स्थित एक वेल्डिंग दुकान पर ले गई वहां कटर मशीन से बॉक्स को काटा गया तो उसके अंदर प्लास्टिक टेप से लिफ्टे गांजा के कुल 426 पैकेट बरामद हुए।वजन करने पर प्रत्येक पैकेट 1 किलो का पाया गया। इस प्रकार पुलिस ने कुल 426 किलोग्राम गांजा बरामद किया।गांजा की तस्करी कहां से और कहां के लिए ले जाए जा रही थी इसकी जांच की जा रही है।साथ ही वाहन मालिक और चालक की भी खोजबीन की जा रही है। फिलहाल ट्रक को जप्त कर थाने में रखा गया है।
