रांची। सोमवार को रांची के पॉश इलाके मोरहाबादी स्थित ‘द एम्पायर अपार्टमेंट’ में अचानक आग लग जाने से इलाके में हड़कंप मच गया| फ्लैटों से धुएं का गुबार और लपटें उठती देख अपार्टमेंट में रह रहे निवासियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया| अपनी जान बचाने के लिए लोग आनन-फानन में अपने-अपने फ्लैटों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागे| घटना के वक्त अपार्टमेंट में कई लोग मौजूद थे| देखते ही देखते धुएं का गुबार पूरी इमारत में फैल गया, जिससे लोगों को सांस लेने में भी परेशानी होने लगी| इसके बाद समय रहते सभी लोग समय पर बाहर निकल आए, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया| हादसे की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग और स्थानीय पुलिस को दी गई| सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया| दमकल कर्मियों द्वारा आग पर जल्द से जल्द काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है| एहतियात के तौर पर अपार्टमेंट की बिजली आपूर्ति काट दी गई|
फिलहाल आग लगने के सटीक कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्राथमिक आशंका जताई जा रही है कि हादसा शॉर्ट सर्किट की वजह से हुआ हो सकता है| पुलिस और दमकल विभाग की टीम स्थिति पर नियंत्रण पाने के साथ-साथ मामले की जांच में लग गयी है|
