दुगदा। राष्ट्रीय नाई महासभा संघ चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के द्वारा एसपी एवं डीसी बोकारो को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें बिहार के एक भोजपुरी सिंगर गणेश लाजवाब यादव के द्वारा गाए गए नाई समाज के प्रति अश्लील गीत बाप चलावे सैलुन पर विरोध जताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि इस गाने को जल्द से जल्द बैन किया जाए और उस गायक पर जल्द से जल्द मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। पूर्व बेरमो विधानसभा प्रत्याशी सह रूपलाल ठाकुर ने कहा इस अश्लील गाने से हमारे नाई समाज में भयंकर नाराजगी और आक्रोश भरा हुआ है। एक सिंगर ने हमारे जाति को टारगेट कर यह गीत को गाया है। किसी भी जाति किसी भी समाज को टारगेट कर इस तरह अश्लील गीत गाकर उसका अपमान करना हम कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। समाजसेवी रूपलाल ठाकुर ने यह भी कहा कि अगर जल्द से जल्द इस गाने को बैन नहीं किया गया और उस सिंगर को गिरफ्तार नहीं किया गया तो हमारे समाज के लोग सड़क पर उतरकर चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। मौके पर राष्ट्रीय नाई महासभा संघ जिला उपाध्यक्ष धीरेन हजाम, प्रखंड अध्यक्ष भगतू हजाम, आदित्य ठाकुर, मंटू ठाकुर, अधिवक्ता लोकेश प्रमाणिक, इन्द्र ठाकुर, विजय ठाकुर, विनोद ठाकुर, दीपक ठाकुर, शंकर ठाकुर, संतोष ठाकुर, अनिल ठाकुर, बबलू ठाकुर, केदार ठाकुर, रामदास ठाकुर,श्याम लाल ठाकुर आदी लोग मौजूद थे।
जिला
ब्रेकिंग
